
Socialist Manch Protest: भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुर्ई दरिंदगी पर रोष जताते हुए सेक्टर 19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मंच के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वाले दरिंदों को फांसी दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा मणिपुर सरकार को भी बर्खास्त किए जाने की पुरजोर मांग की गई।
धरने को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आंख बंद कर मणिपुर को जलने के लिए छोड़ दिया। उपद्रवियों ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को अंजाम देकर पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने दोषियों व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
Socialist Manch Protest, Noida Hindi News:राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत ने कहा कि देश में जाति धर्म, समुदाय और क्षेत्र के नाम पर जो लोगों को लड़ाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि महिलाओं के सम्म्मान की बात करने वाली बीजेपी के राज में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया जा रहा है। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर मणिपुर सरकार को बर्खास्त तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, सन्नी गुर्जर, मनोज प्रजापति, डॉ नरेंद्र तंन्वर, अजय चौधरी एड, गौतम, रहिंद्र यादव,देवेंन्द्र खारी, भजन लाल प्रजापति, शालिनी खारी, अरविंद चौहान, सौरभ,हेमंत, जय,गौरव मुखिया,इमरान भड़ाना, विद्या, हैदर आदि मौजूद रहे।
Noida News Live