
Noida News Live : नोएडा में सरकारी ज़मीन पर दो पक्षों के दावे का एक मामला चर्चा का विषय बन गया है। नोएडा प्राधिकरण की करोड़ों रुपये मूल्य की अधिसूचित ज़मीन पर दो पक्ष अपने अपने दावे पेश करके एक दूसरे को भूमाफ़िया बता रहे हैं। नोएडा प्राधिकरण का सरकारी अमला पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है।
यह मामला नोएडा के थाना 113 क्षेत्र का है। नोएडा शहर के बीचोबीच पड़ने वाले सोरखा गाँव में दो पक्ष 32 बीघा ज़मीन को लेकर आपस में भिड़े हुए हैं। इनमें एक पक्ष भाजपा नेता यादव है तो दूसरा पक्ष जोगेंदर नागर का है। इन दोनों पक्षों में ही इस जमीन पर अपनी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। फिलहाल जमीन का यह विवाद सुर्खियां बन गया है और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
30 बीघा जमीन को लेकर भाजपा नेता नरेश यादव कहते हैं यह जमीन पिछले 25 सालों से उनके पास है। वह कहते हैं कि यदि जोगेंदर नागर के पास जमीन के असली कागज है तो वह कोर्ट क्यों नहीं जाते हैं। उन्होंने जोगेंदर नागर को भूमाफिया करार दिया और कहा कि उनके (जोगेंदर के) खिलाफ पहले भी मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। वह जमीन के फर्जी कागजात बनाकर जमीन को कब्जाना चाहता है।
दूसरे पक्ष के जोगिन्दर नागर का कहना है कि वह दिल्ली का रहने वाला है। उसने सोरखा गांव में जमीन ली है। गांव के कुछ लोगों ने जबरदस्ती उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पुलिस से कई बार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस को कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा नेता के संरक्षण में हो रहा है। जोगिन्दर नागर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें खुद को जोगिंदर नागर बताने वाले युवक का कहना है कि गांव के लोगों ने उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी है।
वहीं, इस मामले में नोएडा पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष के पास जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज हैं। दोनों को थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Noida News Live