बड़ी खबर : नोएडा की दो कंपनियों पर जीएसटी की छापेमारी Noida News Live
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:52 AM
Noida News Live / नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। नोएडा के सेक्टर 83 में स्थित दो कंपनियों पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की है। खबर लिखे जाने तक जीएसटी विभाग की कार्यवाही जारी थी।
Noida News Live
जानकारी के मुताबिक जीएसटी की प्रर्वतन टीम ने आज गाड़ियों में सवार होकर सेक्टर 83 के ए ब्लाक में स्थित दो कंपनियों में पहुंची। ये दोनों कंपनियां एक ही मालिक की बताई जा रही है। जीएसटी विभाग के एक अधिकारी छापेमारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका पूरा ब्यौरा कार्यवाही होने के बाद दिया जाएगा। इस कार्यवाही के दौरान अफरा तफरी और हड़कंप का माहौल रहा।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है ....
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।