
Noida News Live : उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर नोएडा से बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। खबर यह है कि नोएडा में रहने वाले गृह मंत्रालय (home Ministry) के एक पूर्व अफसर की अश्लील वीडियो बना ली गई और इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 22 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर ठगों ने अश्लील वीडियो में दिख रही युवती द्वारा सुसाइड करने के मामले में 10 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे हैं। फिलहाल नोएडा के थाना सेक्टर 36 में रिटायर अफसर ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला नोएडा के थाना सेक्टर 36 क्षेत्र का है। यहां पर गृह मंत्रालय (home Ministry) से उपनिदेशक पद से रिटायर एक बुजुर्ग अफसर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने रिटायर अफसर से 22.79 लाख रुपये ठग लिए हैं। रिटायर अफसर की ओर से थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह गृह मंत्रालय से उप निदेशक के पद से रिटायर हुए हैं। फिलहाल एक मंत्रालय में कंसल्टेंट हैं।
नोएडा में कुत्ते का पोस्टर फाड़ने पर हुआ बवाल, महिला ने कॉलर पकड़कर की युवक की धुनाई
कुछ समय पहले पीड़ित के फेसबुक मेसेंजर पर एक युवती ने अश्लील कॉल की। कुछ समय बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉलर उनके और युवती के फोटो को एडिट कर ब्लैकमेल करने लगा। फोन करने वाले ने बताया कि वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हो रहा है। अगर वह इस परेशानी से बचना चाहता है तो यूट्यूब की हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
इसके बाद एक ठग ने कथित रुप से एसआई विक्रम राठौर बनकर कॉल की। वीडियो डिलीट कराने के एवज में पैसे मांगे। इस डर से पीड़ित ने करीब 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 10 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। बताया जाता है कि वीडियो में दिख रही युवती द्वारा सुसाइड करने के मामले में बचने के लिए दस लाख रुपये भी अलग से मांगे गए हैं। संदेह होने पर रिटायर अफसर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। Noida News Live