
Noida News Live : उत्तर प्रदेश की आधुनिक सिटी नोएडा से बड़ी खबर आ रही है। यह खबर दिल दहला देने वाली है। शनिवार की देर रात नोएडा की एक सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर एक 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय मृतक किशोर के परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात यूपी के नोएडा के सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-74 स्थित केपटाउन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले एक 15 वर्षीय किशोर की अपने घर की 15वीं मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई। मृतक अंगद 10वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने परिवार के साथ रहता था।
घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे। घटना शनिवार देर रात करीब सवा एक बजे के करीब की बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त संबंध में थाना सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है। Noida News Live