Noida News Live Today : सब मिलकर प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाएं : लक्ष्मी सिंह
Noida News Live Today
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:40 AM
Noida News Live Today : गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज पुलिस लाइन में पौधारोपण किया है। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की ‘आओ हम सब मिलकर प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाएं’।
मानव जीवन के लिए अनमोल है वृक्ष
पौधारोपण करने के बाद उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें अनमोल जीवन प्रदान करते है एवं धरती का संतुलन बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण किया जाना बहुत जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण के कारण मानव जीवन के सामने ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन समेत अनेकों विकट समस्याएं खड़ी है,यदि सभी लोग मिलकर अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करें तो ये सभी समस्याएं कम हो सकती हैं। वृक्ष हमे स्वच्छ वायु व बेहतर जीवन देने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखते है।
पुलिस लाइन में किया पौधारोपण
Noida News Live Today
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था आनंद कुलकर्णी, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार सहित गौतमबुद्धनगर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।