
Noida News: ग्रेटर नोएडा।जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेस के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आए लोक सभा के स्पीकर ओम बिरला ने पल्मोनोलॉजी विभाग के डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके थापर, वरिष्ठ प्रसूतिशास्री डॉ. रूचि श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना मेहता, डॉ. समता गुप्ता को उनके अकादमिक उत्कृष्टता और पेशेवर उपलब्धियां के लिए प्रदान किया गया।
इस मौके पर शारदा स्कूल ऑफ ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च की डीन डॉ. मनीष जिंदल ने बधाई दी। डॉ. मनीष जिंदल ने कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है और इससे उत्कृष्टता का स्तर भी बयां होता है। इतना महत्वपूर्ण पुरस्कार पाकर हम बेहद गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। काम के लिए पहचान मिली और हमें पूरा यकीन है कि इस पुरस्कार की तरह हम अन्य पुरस्कार भी प्राप्त करेंगे।
देश दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।