नोएडा में निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा, जुटे हजारों भक्त
Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:22 AM
Noida News : नोएडा शहर के सेक्टर-121 स्थित गढ़ी चौखंडी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा महोत्सव इस वर्ष भी अपार श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। नोएडा शहर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में नोएडा शहर के 5 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ हासिल किया।नोएडा में बड़ी संख्या में भगवान जगन्नाथ के भक्त रहते हैं
नोएडा में इस प्रकार निकली रथयात्रा
आपको बता दें कि, नोएडा शहर में शाम को 3.30 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन की बहुडा यात्रा बाबा बालकनाथ मंदिर, सेक्टर 71 से सुरु हो कर सेक्टर 121 स्थित “श्री रत्न क्षेत्र “ में बड़े हर्ष उल्लास के साथ पहुंचा। इस पावन आयोजन में लगभग 5,000श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित भाग लिया।
नोएडा शहर में गूंज रहे थे हरि बोल के नारे
दोपहर दो बजे 'पाहंडी बीजे' की रस्म प्रारंभ हुई, जिसमें सेवकों द्वारा चारों विग्रहों को 24 फीट ऊंचे रंग-बिरंगे रथ पर विधिपूर्वक विराजमान किया गया। पूरा वातावरण 'हरिबोल' और 'जय जगन्नाथ' के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। रथयात्रा की खास बात यह रही कि भक्तों ने रथ को लगभग तीन किलोमीटर दूर सेक्टर-71 स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर से खींचते हुए भगवान को सेक्टर-121 “श्री रत्न क्षेत्र“ श्री मंदिर तक पहुंचाया। रथ के वहां पहुंचने पर भक्तों की श्रद्धा और भावनाओं का दृश्य अत्यंत भावुक और अविस्मरणीय रहा।
नोएडा की मन्दिर समिति ने निकाली रथयात्रा
पूरे आयोजन की रूपरेखा और संचालन श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा कुशलतापूर्वक संपन्न किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ त्रिपाठी, महासचिव डॉ. मनोरंजन मोहंती, उपाध्यक्ष प्रमोद बल और निगमानंद मोहंती, संयुक्त सचिव धनेश्वर नायक, एवं कार्यकारिणी सदस्य दिलीप स्वैन, अक्षय स्वैन, प्रशांत खिल्लार, अभिमन्यु परिडा, रमेश नायक, प्रकाश राय, ए.आर.परीजा, भरत प्रधान और किशोर परिडा सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। Noida News