Noida News : नोएडा (Noida) में बनेगा भगवान परशुराम का मंदिर
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 03:53 AM
नोएडा । सेक्टर-22 के श्री मनकामेश्वर मन्दिर प्रांगण में ब्राह्मण समाज द्वारा नोएडा में बहुप्रतीक्षित भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करने के लिए स्थल का चयन करने के पश्चात एक भव्य समारोह में भूमि पूजन का कार्य पंडित मानिक मोहन शास्त्री, पंडित महिमानंद शास्त्री,पंडित दिनेश, पंडित ज्योति ने किया। पूजा ब्राह्मण रक्षा दल द्वारा सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक रवि शर्मा, सेक्टर-22 RWA अध्यक्ष मदन शर्मा, डी एस कटौच, शादाब पठान रवि विश्वकर्मा, विजय वत्स, प्रतुल पांडेय, राहुल द्विवेदी, अभिनव पांडेय, अनुज त्रिपाठी,पवन शर्मा महेश, रमेश, प्रेम,समेत ब्राह्मण रक्षा दल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक पंडित रवि शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है। जब ब्राह्मणों को अपने आराध्य भगवान परशुराम का एक भव्य मंदिर नोएडा में स्थापित करें।