मां बेटी की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डाली,लिखी गंदी-गंदी गालियां
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:15 AM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा का एक परिवार एक सिरफिरे व्यक्ति के कारण डर के साए में अपने दिन बसर कर रहा है। सिरफिरे ने इस परिवार की मां और बेटी की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डाल दी हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दे रहा है। पीडि़त परिवार ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराकर सिरफिरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Noida News :
नोएडा सेक्टर-51 के होशियापुर गांव में किराए पर रहने वाले प्रमोद (काल्पनिक नाम) ने बताया कि मोहल्ला सराय हकीम थाना मन्ना देवी जनपद अलीगढ़ निवासी राजवीर सक्सेना उर्फ डेनी उर्फ चंद्रावल पुत्र कैलाश चंद्र सक्सेना ने उनके पूरे परिवार का जीना दुश्वार कर दिया है। राजवीर सक्सेना उर्फ डेनी ने अपनी फेसबुक आईडी पर उसकी पत्नी जब बेटी के अश्लील फोटो अपलोड किए हुए हैं इसके अलावा वह व्हाट्सएप ऐप पर उसकी पत्नी तथा बेटी के फोटो को एडिट कर उन्हें वायरल करता रहता है। आरोपी आए दिन व्हाट्सएप पर मैसेज कर उसके परिवार की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता है आरोपी की धमकी से उनका पूरा परिवार भयभीत है। प्रमोद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरोपी द्वारा उसकी पत्नी और बेटी के फेसबुक पर पोस्ट किए गए अश्लील फोटो की वजह से उसकी काफी बदनामी हो रही है और वह मानसिक प्रताडऩा झेल रहा है।
Noida News :
नोएडा सेक्टर-51 के होशियापुर गांव में रहने वालेपीडि़त ने आरोपी द्वारा फेसबुक आईडी पर अपलोड किए गए अश्लील फोटो तथा धमकी भरे मैसेजों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आईपी एड्रेस के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है।