
Noida News : हम अपने फार्म हाउसेस,खेत खलियान में तमाम तरह की खेती और सब्जी उगाते हैं। जिसमें कीटनाशकों के नुकसान की भी समस्या बनी रहती है। लेकिन आज हम आपको महोगनी पेड़ की खेती या फिर बाउंड्री पर मात्र कुछ संख्या में लगाने पर ही उससे करोड़पति बनने का तरीक़ा बताएँगे।
दिलचस्प बात यह है कि यह पेड़ औषधीय होने के कारण सेहत का खजाना है और अच्छी बात यह है कि जहां महोगनी के पेड़ लगते हैं वहाँ मच्छर और कीट नहीं आते। अगर हम इनकी कीमत की बात करें तो महोगनी पेड़ की फूल पत्ती, फल, बीज व तने तक का अलग-अलग औषधीय महत्व है और इसीलिए इसके फूल, पत्ती, तना और बीज महंगी कीमत में बिकता है। इसके पेड़ों की फूल पत्तियां की सुंदरता भी अपनी और आकर्षित करने वाली है। इसलिए यह घर छत आंगन में भी आजकल खूबसूरती के रूप में भी बोए जाने लगा है।
नोएडा व ग्रेटर नोएडा में सक्रिय कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर जगपाल सिंह का कहना है कि अलग-अलग किस्म के महोगनी के पेड़ों की फूल पत्तियों की अलग ही सुंदर छटा मनमोहक और उपयोगी है। खेती और कमाई के हिसाब से एक ही पेड़ अपनी जिंदगी में 2 लाख रुपये तक की कमाई दे देता है। अगर आपने अपने खेत या फार्म हाउस अथवा घर के सामने 10 पेड़ भी लगा लिए तो समझ लीजिए आप हो गए करोड़पति....
जाने माने रूसी वैज्ञानिक और मोहल्ले की खेती करने वाले डा. अरुणवीर सिंह कहते हैं कि पेड़ पौधों का यूपी हमारे जिंदगी में बहुत महत्वपूर्ण अधिक स्थान होता है लेकिन जब हम इन्हें खेतों की बाउंड्री पर लगाएंगे तो खेती के साथ-साथ बाउंड्री वॉल की जमीन का भी बहुत अच्छा उपयोग हो सकेगा। जो आपकी सेहत और कीटनाशकों के हिसाब से बाजार में आपको मोटी कमाई देगा।
सबसे पहले बात करते हैं महोगनी पेड़ के बीज की। महोगनी पेड़ का बीज भी बाजार में काफी महंगा मिलता है क्योंकि 5 साल में यह एक ही बार आता है, यानी पेड़ लगाने के बाद लकड़ी, फूल, पत्ती के साथ बीच का लाभ भी आपको मोटी कमाई के रूप में मिलेगा। 5 साल में आपको एक ही पेड़ से 5 किलो बीज मिलेगा। इसका बीज मार्केट में 1000 किलो मिलता है।
Read Also - Noida News : पूरे NCR में रही हरियाली तीज की बहार, सज धज कर खूब झूला झुली महिलाएंजैसा कि हमने बताया महोगनी पेड़ के फूल, पत्ती व तना सभी के अलग-अलग औषधीय गुण हैं। यहां तक कि इसकी खुशबू से मच्छर और कीट पतंगे आसपास नहीं आते। इसके बीजों और फूलों का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवाइयों को बनाने में होता है। इस पेड़ की पत्तियों में एक खास तरह का गुण पाया जाता है, जिससे इसके पेड़ के पास किसी भी तरह के मच्छर और कीट नहीं आते है। इस वजह से इसकी पत्तियों और बीज के तेल का इस्तेमाल मच्छर मारने वाली दवाइयों और कीटनाशक को बनाने में किया जाता है।
कैंसर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित कई प्रकार के रोगों के खिलाफ प्रभावी प्रभावी ढंग से दवाइयों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। महोगनी पेड़ की लकड़ी, पेड़ व पत्ती महंगी कीमत पर बिकते हैं। इसके तने की लकड़ी प्रति फीट 2000 से 5000 फीट में बिकती है। इसके फूल और पत्तियों से तेल बनाया जाता है और पूरे पेड़ से लगभग दो लाख रुपए की कमाई हो जाती है।
महोगनी का तेल जहां एक तरफ मच्छरों को भगाने के काम आता है, वहीं दूसरी तरफ मनुष्य के इस्तेमाल के लिए इसके तेल का उपयोग कर साबुन, पेंट, वार्निश और कई तरह की दवाइयों को बनाया जाता है। इसके पत्ते का खाद के रूप में इस्तेमाल महोगनी का पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके पत्तों को पत्तों को खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मजोगनी पेड़ की खेती बाउंड्री वॉल पर यह पूरे के पूरे एकड़ के हिसाब से अपने खेत में उगा सकते हैं। इसका नर्सरी से लेकर पौधा जून जुलाई के महीने में लगाया जाना चाहिए। महोगनी का बीज आपको बीजों की दुकान के अलावा शॉपिंग वेबसाइट से भी उपलब्ध हो सकता है। नर्सरी से खरीदते समय अगर आपको दो-तीन साल पुराना पौधा मिले तो वह जल्दी विकसित हो जाएगा।
तापमान और पानी
महोगनी की लकड़ी लंबे समय तक खराब नहीं होती और इस पर पानी का कोई असर भी नहीं होता। यह पेड़ 50 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सहता है।
महोगनी का पेड़ लगाने का सही समय
महोगनी का पेड़ लगाने का सही समय सर्दी का होता है, क्योंकि इसे ज्यादा गर्मी और सर्दी से बचाना होता है। महोगनी के पौधे को अंकुरित और विकसित होने के लिए सामान्य तापमान की आवश्यकता होती है। सर्दियों के मौसम में 15 और गर्मियों के मौसम में 35 डिग्री के तापमान में अच्छे से विकास करते हैं।
पेड़ लगाते समय ध्यान रखें कि पेड़ की दूरी 6 फीट पर उगाया जाए और इस प्रकार से एक एकड़ जमीन की केवल बाउंड्री पर लगभग 135 पेड़ लगाये जा सकते हैं। अगर एक एकड़ के पूरे खेत में लगाते हैं तो लगभग 1100 पेड़ लगाए जा सकते हैं। यानी अपनी पूरी उम्र में एक पेड़ लगभग 200000 रुपये दे देता है तो आप समझ लीजिए कि मात्र बाउंड्री लाइन पर भी या पेड़ लगाकर आप करोड़ों का मुनाफा कमा सकते हैं और इसके साथ ही मच्छर और कीट पतंगों को दूर कर खेती को नुकसान से भी बचा सकते हैं।
महोगनी का पेड़ 5 विदेशी किस्मे कलमी किस्मों में पाया जाता है, जिनमें क्यूबन, मैक्सिकन, अफ्रीकन, न्यूज़ीलैंड और होन्डूरन आदि किस्में शामिल हैं। इनकी लम्बाई में 50 से 200 फीट तक होती है। बस आप भी अगर अपने खेतों की बाउंड्री या घर के आसपास कहीं खाली जगह का अच्छा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो मोहगनी पेड़ लगाए और बिना खर्चे कम देखभाल के मोटी कमाई के साथ सेहत का खजाना भी पाए। Noida News
प्रस्तुति मीना कौशिक