Noida News : नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर छोटा हाथी (टेंपो) चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक व युवती घायल हो गए।
कैसे हुआ हादसा? Noida News
मिली जानकारी के अनुसार खिचड़ीपुर दिल्ली निवासी अजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका छोटा भाई विजय कुमार अपनी बाइक से स्टाफ नर्स क्षमा कुमारी के साथ सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल से अपने घर आ रहा था। पंचशील अंडरपास पार कर जैसे ही वह एक्सप्रेसवे पर पहुंचा तो सामने से तेज गति में आ रहे टेंपो चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इस हादसे में उसका भाई विजय कुमार व स्टाफ नर्स क्षमा कुमारी को गंभीर चोट आई। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उपलब्ध कराए गए नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।