Noida News : संघ शाखा की बैठक में भाग कार्यवाह के साथ हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Aug 2023 09:31 PM
Noida News : सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी में आयोजित संघ शाखा की बैठक में एक व्यक्ति ने भाग कार्यवाह के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना सेक्टर-113 में मृदुल भाटिया नामक एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Noida News In Hindi
Noida News : सेक्टर-78 महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरएसएस शाखा की एक बैठक के दौरान संघ के भाग कार्यवाह विनीत सिंह का प्रवास निश्चित हुआ था।
इसी दौरान सोसाइटी में रहने वाले मृदुल भाटिया बैठक में पहुंचे और उन्होंने बैठक में हिस्सा ले रहे स्वयंसेवकों के साथ गाली-गलौज व हाथापाई शुरू की।
आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि इस दौरान उन्होंने भाग कार्यवाह विनीत सिंह के साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें देख लेने और जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Toyota Innova : बिना पेट्रोल के दौड़ेगी गाड़ियां, नितिन गडकरी ने किये एलानदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।