
Noida News / ग्रेटर नोएडा। यूपीएससी परीक्षा 2022 के फाइनल परिणाम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर तैनात पीपी मिश्रा के सुपुत्र कुश मिश्रा ने देश भर में 182वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ है।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 के जी ब्लॉक में रहने वाले कुश मिश्रा ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में 182वीं रैंक हासिल करके अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतिभाशाली कुश मिश्रा ने उ-प्र- लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीपीएस (PPS) परीक्षा पास की थी इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और यूपीएससी फाइनल 2022 के परिणाम में 182वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बन गए हैं।
कुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनका कहना है कि उनके माता-पिता का सपना था कि वह आईएएस या आईपीएस बनें। आज उन्होंने उस सपने को पूरा किया है। किताबों से प्यार और जीवन में कुछ बड़ा कर गुजरने की इच्छा शक्ति ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है।