
Noida News : नोएडा प्राधिकरण से इस समय बड़ी खबर आ रही है। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डा. लोकेश एम के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण में कई अफसरों व कर्मियों के विभाग बदल दिए गए हैं। नोएडा प्राधिकरण में प्रबंधक से लेकर उप प्रबंधक व सहायक प्रबंधक स्तर पर अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बड़ा बदलाव किया गया है। प्राधिकरण में कुल 35 कर्मचारियों के विभागों में बदलाव किया गया है।
नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) वंदना त्रिपाठी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत नोएडा प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक (प्रा.सा.) पदम सिंह को कंप्यूटर सेल के अलावा आवासीय भवन तथा सहायक महाप्रबंधक सिस्टम की अवकाश अवधि में बोर्ड मीटिंग, औद्योगिक विभाग के आनलाइन कार्यों तथा निवेश मित्र संबंधी कार्य के अलावा सेक्टर 155 में नवनिर्मित गोल्फकोर्स के आनलाइन गोल्फकोर्स सदस्यता संबंधी शिकायतों व आपत्तियों के निस्तारण का कार्य भी सौंपा गया है।
उप महाप्रबंधक अशोक शर्मा से कार्मिक विभाग लेकर उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर व एम्युनिटी टैक्स एवं ग्रुप हाउसिंग विभाग में भेजा गया है। प्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल अब कार्मिक विभाग, आवासीय भूखंड एवं स्वागत कक्ष कॉल सेंटर विभाग का काम देखेंगे। कनिष्ठ सहायक श्रीमती प्रवीन सिंह को आवासीय भवन, प्रोग्रामर पंकज वर्मा को विशेष कार्याधिकारी एमपी कार्यालय, कनिष्ठ सहायक गोपाल दास को संस्थागत, डॉटा एंट्री आपरेटर श्रीमती रूबि को संस्थागत, सहायक इशान जैन को संस्थागत, सहायक रामेश्वर दयाल को आवासीय भवन, कनिष्ठ सहायक निशांत कूमार सिंह को ग्रुप हाउसिंग, विशेष सहायक राहुल कुमार को आवासीय भवन, कनिष्ठ सहायक राजकुमार को आवासीय भवन, सहायक आनंद राव अशोक को वाणिज्यक, कनिष्ठ सहायक श्रीमती सिप्पी अहमद को ग्रुप हाउसिंग, डॉटा एंट्री आपरेटर श्रीमती रजनी रानी को आवासीय भूखंड विभाग में भेजा गया है।
इसके अलावा कनिष्ठ सहायक जितेंद्र मिश्रा को सामान्य प्रशासन, अमित शर्मा को खेल परिसर, श्रीमती कविता को वेतन एवं बिल, श्रीमती शशि को स्वागत कक्ष, निशा को नियोजन विभाग, सहायक अनिल कुमार को नियोजन विभाग, कनिष्ठ सहायक बलवंत सिंह को आरडब्ल्यूए, अनुरक्षक सदन प्रजापति ग्रुप हाउसिंग, उद्यान कर्मी पारस राम को अ. म. क. एसके, सहायक प्रबंधक अरविंद कुमार को वर्क सर्किल 5 के साथ सहायक प्रबंधक उद्यान का प्रभार भी सौंपा गया है। डॉटा एंर्टी आपरेटर रवि कुमार को कार्मिक विभाग के साथ ग्रुप हाउसिंग, प्रबंधक सिविल अभिषेक गौतम को प्रबंधक वर्क सर्किल 5, श्रीमती एकता भारद्वाज को महाप्रबंधक जल विभाग में भेजा गया है।
इसके अलावा श्रीमती प्रमिला को महाप्रबंधक नियोजन, सहायक प्रबंधक विजय कुमार को सहायक प्रबंधक वर्क सर्किल 1, प्रबंधक सुमित कुमार नायक को नियोजन विभाग के साथ प्रबंधन सिविल, प्रदीप कुमार को जनस्वास्थ्य 1, प्रबंधक गौरव बंसल को अपने पूर्व के कार्यों के साथ साथ प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक वि/या खंड 1 अतिरिक्त कार्य, सहायक प्रमोद कुमार को औद्योगिक विभाग तथा श्रीमती सारिका गुप्ता को औद्योगिक विभाग से हटाकर ग्रुप हाउसिंग विभाग में भेजा गया है। तबादला किए गए सभी कर्मचारी तत्काल प्रभाव समझे जाएंगे और उनका वेतन नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगा।