
Noida News (चेतना मंच)। मारवाड़ी युवा मंच नोएडा द्वारा स्वच्छता अभियान के अंर्तगत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम मंच के बच्चों द्वारा जीआईपी माल और गार्डन गैलेरिया के टीम के साथ मिलकर आने वाले लोगों को कार डस्टबिन का वितरण किया गया और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के प्रति संदेश दिया।
कार्यक्रम में शमीम एसोसिएट डायरेक्टर जीआईपी, गार्डन गैलेरिया मॉल शाखा अध्यक्ष नीलेश सिंघल, कृष्णा सोनी, नीरज पुगलिया उपस्थित रहे। मंच द्वारा क्लियो काउंटी सेक्टर 121 नोएडा में स्वर्गीय संतलाल लखोटिया की पुण्य स्मृति में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया गया, जिसमें 114 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
नोएडा महानगर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता तथा संयुक्त किसान मजदूर संगठन के एनसीआर युवा अध्यक्ष परवेज का जन्मदिन आज सेक्टर-8, 9, 10 बांस-बल्ली मार्केट पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस तथा संयुक्त किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी व मित्रों ने केक काटकर परवेज की लंबी उम्र की भगवान से दुआ मांगी।
इस मौके पर नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य तथा संयुक्त किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन, जावेद खान, चांद, शाहरुख, सबा करीम, सुनील, बबलू, विकास, विनोद, प्रेम, अंजार, ताहिर, दीपक, पवन, आरएल शर्मा, तारिक, जमाल सिद्दीकी, एम एस सफीक, बंटू, आकाश, असगर समेत सैकड़ों लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी।