
Noida News (चेतना मंच)। सेक्टर 9 स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगने से आस पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान तीसरे तल पर धुएं की वजह से बेहोश हुए एक युवक को रेस्क्यू कर दमकल कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर 9 स्थित मिलेनियम हार्डवेयर (इलेक्ट्रॉनिक्स समान की शॉप) के दूसरे तल पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर तुरंत दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
इस दौरान तीसरे फ्लोर की छत पर दमकल कर्मियों को एक युवक धुएं की वजह से बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ मिला। युवक को तुरंत उपचार के लिए कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया। सीएफओ ने बताया कि आग संभवत शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। Noida News