भगवान श्री राम भाजपा सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं को सदबुद्धि दे : रामकुमार तंवर
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:24 AM
Noida News : उत्तर प्रदेश नोएडा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा के सेक्टर 85 गोल चक्कर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठ कर भगवान से प्रार्थना की। और सीताराम की ध्वनिकर बीजेपी सरकार को सद्बुद्धि आए इसके लिए भजन गाया।
Noida News
कांग्रेस ने सरकार की सदबुद्धि के लिए गाए भजन
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ता अनोखे लाल तिवारी जी को बीजेपी आरएसएस के गुंडो ने मारा पीटा और बदतमीजी की और झंडा खींच करके झंडे का अपमान किया। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। उन्होने कहा कि आज हम सब लोग भगवान राम की धुन में बीजेपी सरकार को बुद्धि आए देश में और प्रदेश में गुंडा राज खत्म हो, तानाशाही ख़त्म हो।
कांग्रेस नेताओं से हुई मारपीट का किया विरोध
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने 15 जनवरी मकर संक्रांति के दिन भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या गए हुए थे। वहां पर जिस तरह से बीजेपी प्रायोजित गुंडो ने कांग्रेस का झंडा एवं कार्यकर्ता को मारा पीटा। उसकी कांग्रेस पार्टी को निंदा करती है। वहीं पीसीसी सदस्य सोनू खारी ने कहा की भगवान राम सबके हैं। तन में मन में भगवान है और बीजेपी वाले जिस तरह से भगवान राम के नाम पर राजनीति की रोटी सेक रहे हैं। वह पूरी तरह से चुनाव को देखकर काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि धर्म एक आस्था का केंद्र है, चुनाव विकास के नाम पर होना चाहिए। महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
Noida News ये कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस मौके पर मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, प्रदेश महासचिव ओबीसी उर्मिला चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष महाराज सिंह नागर, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महानगर कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, परमवीर लोहिया, गौरव लोहिया चपरौली, नोएडा सचिव कैप्ट हरलीन बाजवा, उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा महासचिव जितेंद्र चौधरी,आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।