Noida News: विद्युत समस्या को लेकर सांसद के साथ की बैठक
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:46 AM
Noida News: (चेतना मंच) नोएडा के सेक्टर-38ए में बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ साथ नोएडा के जन प्रतिनिधियों ने बिजली विभाग की समस्याओं से संबंधित शिकायतों के लिए एक बैठक का आयोजन किया।
जन सुनवाई के दौरान सांसद डॉ. महेश शर्मा के समक्ष विद्युत विभाग के विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर नोएडा के जनप्रतिनिधियों में बात की। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि नोएडा अब औद्योगिक और हाई राइज़ बिल्डिंग का शहर बन गया है परंतु सुविधाओं के अभाव में यहाँ बहुत ज़्यादा दिक्कते हैं।
Noida News: जैन ने कहा कि बिजली का फ्लैकचुएशन सबसे बड़ी समस्या है। जिससे महंगे उपकरण प्रतिदिन खऱाब हो रहे। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि तारें जल्द से जल्द चेंज करवाई जाए । जिससे इस समस्या का निष्कर्ष निकल सके।
Noida News: श्री जैन ने दूसरी शिकायत में कहा कि अघोषित बिजली कट लगने से उद्योगों को बहुत बड़ा नुक़सान हो रहा है क्योंकि जेनरेटर चलाने पर भी पाबंदी है द्य इस वजह से उद्योगपति नोएडा से पलायन करने को मजबूर है। फ़ोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने बिजली समस्या से संबंधित विभिन्न सेक्टरों की समस्याएं सांसद के समक्ष रखी। बैठक में बड़ी संख्या में सेक्टरवासी भी मौजूद रहे।
Sahara India Portal: सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के भुगतान का नहीं मिला लाभ ! राशि ट्रांसफर दावे की जानें हकीकत