
Noida News : नोएडा । भाजपा (BJP) जि़ला कार्यालय सेक्टर-116 में ‘शक्ति वंदन अभियान’ के तहत कई एनजीओ और समाजिक संगठन की बैठक आयोजित की गई जहां पर सभी महिलाएँ और बहनों के साथ चाय पर चर्चा का भी आयोजन किया गया। शक्ति वंदन अभियान के तहत एक ओर जहां महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी साथ ही आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता (Manoj Gupta) मुख्य वक्ता रहे।
श्री गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पिछले 10 वर्षों में महिला सशक्तिकरण दिशा में अनेक काम किए हैं। देश में नई संसद बनने के बाद उसमें जो पहला कानून आया वह नारी शक्ति वंदन का था। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। जन-धन योजना में महिलाओं के बैंक में खाते खुले, आज पुरूषों के बराबर महिलाओं के खाते हैं। मुद्रा योजना में 70 प्रतिशत लोन मातृशक्ति को मिलता है। मोदी सरकार ने हर दिन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम किया है।
इस अवसर पर सामाजिक संगठन में नारी शक्ति संगठन, राष्ट्रीय सेवा संगठन, नैवेद्य फाउंडेशन, महिला उन्नति संगठन, सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, नम्रता, पंछी, अर्द्नारेश्वर फाउंडेशन, नारी प्रगति आदि कई एनजीओ और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी रहे।
इस अभियान के संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, राजीव त्यागी, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, महेश अवाना, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता, दीपाली दीक्षित, शारदा सिंहल, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, नीता वाजपेई, मंजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।