Noida News : प्रधान आयुक्त, वस्तु एवं सेवा कर से मिले एनईए के सदस्य
नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:38 PM
नोएडा (चेतना मंच)। नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमण्डल वरि0 उपाध्यक्ष हरीश चन्द्र जोनेजा के नेतृत्व में नव नियुक्त प्रधान आयुक्त, वस्तु एंव सेवा कर, श्रीमती रेनू कृष्णन् जगदेव से सैक्टर-62, नौएडा स्थित कार्यालय में मिले तथा उन्हें प्रधान आयुक्त, वस्तु एंव सेवा कर का पदभार ग्रहण करने पर पुष्प भेंट कर बधाई दी।
हरीश चन्द्र जोनेजा ने श्रीमती रेनू कृष्णन जगदेव की नोएडा में नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व एंव वृहत अनुभव से नौएडा के उद्यमियों की जी0एस0टी0 से सम्बधित समस्याओं का निराकरण होगा।
श्रीमति रेनू कृष्णन जगदेव ने आश्वासन दिया कि पूर्व की भॉति ही नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन को पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा। प्रतिनिधिमण्डल में एनईए के कोषाध्यक्ष शरद चन्द्र जैन, सचिव आलोक गुप्ता सम्मिलित थे।