Noida News: विद्युत दुरव्यवस्था को लेकर मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 12:11 AM
Noida News: (चेतना मंच) काँग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश यादव एवं पूर्व प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नोएडा में हो रही लगातार विद्युत कटौती को लेकर सेक्टर-16 स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर मुख्य अभियंता राजीव मोहन को बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सतेन्द्र शर्मा ने कहा कि नोएडा शहर नो पॉवर कट जोन में आने के बावजूद भी भीषण गर्मी में यहां कई कई घंटे बिजली काटी जा रही है।
Noida News: गाँवो में बिजली की हालत खराब
गाँवो में तो कई कई घंटे की कटौती हो रही है। सभी उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा आ रहे हैं। उन्हें कैम्प लगाकर ठीक किया जाए।
अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष लियाकत चौधरी ने कहा है कि अधिकांश गाँवो ओर सडक़ों और सेक्टरों में बिजली के खम्बो पर लगे पैनल बॉक्स खुले रहते हैं। बारिश होने के कारण करंट खम्बो में आ जाता है जिससे कोई भी घटना हो सकती है। पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा ने कहा कि डूब क्षेत्र के आसपास कालोनियों में बिजली नहीं आ रही है। अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन जावेद खान ने कहा है कि नोएड़ा में पुराने ट्रांसफार्मो को बदला जाना चाहिये।
इस मौके पर उक्त नेताओं के अलावा आउटरीच विभाग यूपी काँग्रेस के पूर्व महासचिव विक्रम चौधरी,नेता काँग्रेस दयाशंकर पांडेय,पीसीसी सदस्य चांद खान,सोनू राघव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Noida News: विद्युत समस्या को लेकर सांसद के साथ की बैठक