
Noida News (चेतना मंच)। गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा है कि व्यापारी देश की अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। व्यापारियों के सहयोग से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है। उन्होंने यह बात उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कही।
नोएडा के सेक्टर-51 स्थित रामा बैंकट हाल में उतर प्रदेश के अध्यक्ष विकास जैन के जन्म दिवस के उपलक्ष में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन नोएडा में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता कैलाश हॉस्पिटल की डा. पल्लवी शर्मा ने शिरकत की।
इस अवसर पर वशिष्ठ व्यापारी सम्मान सरदार अमरजीत सिंह एमडी रामा ग्रुप को दिया गया। उत्तर प्रदेश के व्यापारियों ने भामाशाह पुरस्कार 2023 के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को चुना। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा व महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विमला बाथम ने भामाशाह अलंकरण देकर विकास जैन को सम्मानित किया। डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि व्यापारी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। बिना व्यापारियों के अर्थव्यवस्था चल ही नहीं सकती। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल हर समय व्यापारियों की समस्याओं के लिए काम कर रही है। ऐसी संस्था देश और प्रदेश के लिए हमेशा हितकारी होती है।
Read More - Baba Bageshwar : “मैनेजमेंट” का मास्टर निकला बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का चेला, कर दिया बड़ा खेलमहिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम ने कहा कि इतने कम समय में व्यापार मंडल ने जो ख्याति प्राप्त की है वह बहुत ही क़ाबिले तारीफ़ है। राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि देश कभी भी व्यापारियों की सेवाओं को भूल नहीं सकता है। व्यापारी भामाशाह बनकर देश की रक्षा करते हैं। डॉ. पल्लवी शर्मा ने कहा कि इतना शानदार आयोजन करने के लिए उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल को बहुत बहुत बधाई।
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अपने संबोधन में कहा कि हम व्यापारियों की सेवा के लिए कुछ भी करने को तैयार है। हमें व्यापारी सेवा के साथ साथ समाज सेवा में भी अपना सर्वस्व निछावर करना है। भामाशाह पुरस्कार प्राप्त करने पर विकास जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंगल ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर पर अग्रसर हो जाएगा अभी उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की 4 प्रदेश में शाखाएं हैं जो बहुत जल्द 11 प्रदेशों में हो जाएंगी।
इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग, निखिल अग्रवाल, फ़ोनरवा के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा,एन पी सिंह, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विकास बंसल अग्रवाल, सभा के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, राजेंद्र जैन, श्रीकांत बंसल, अपना घर से अध्यक्ष विष्णु गोयल, कांग्रेस नोएडा से राम कुमार तंवर, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सपा नेता बाबूराम बंसल और मनोज गोयल , फ्लैक्स हॉस्पिटल के एमडी डॉ. डीके गुप्ता, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Noida News