
Noida News : नोएडा और दिल्ली में निवास करने वाली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रक्षा बंधन पर्व पर भाई को राखी बांधने के लिए जाने के लिए नोएडा दिल्ली की बहनों को भीड़भाड़ और असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षा बंधन के दिन बहनें राखी बांधने के लिए भाई के घर जाती हैं। इसके चलते ट्रेनों में भीड़ रहती है। भीड़ कम करने और बहनों की यात्रा सुविधाजनक बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने 106 एक्ट्रा ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों को बुधवार को दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर में चलाया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रा टिकट काउंटर चलाए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त स्टैंडबाय ट्रेनों को भी सेवाओं में शामिल करने के लिए रखा जाएगा।
दिल्ली मेट्रो के अधिकारी ने यात्रियों से अनुरोध किया कि टिकट काउंटरों पर भीड़ से बचने के लिए क्यूआर कोड-आधारित टिकट खरीदने के लिए डीएमआरसी ट्रैवल मोबाइल ऐप का उपयोग करें। यात्रियों की मदद और मार्गदर्शन के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर गार्ड और ग्राहक सुविधा एजेंट तैनात किए जाएंगे।