
Noida News (चेतना मंच)। थाना बीटा-2 क्षेत्र के एल्डिको सोसाइटी से एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एल्डिको सोसाइटी निवासी सुरजन सारस्वत ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका (16 वर्षीय) बेटा दिवाकर सारस्वत गत 8 मई को घर से कुछ सामान लेने के लिए गया था इसके पश्चात वे वापस घर नहीं लौटा परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर छात्र की तलाश की जा रही है।
नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 315 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री में संलिप्त है।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर एसजेएम अस्पताल के पास से राजेश सिंह पुत्र राम अवतार सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 315 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए हैं। पकड़ा गया आरोपी अवैध रूप से शराब की बिक्री करता है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।