
Noida News : जैसा कि आप जानते ही हैं कि शहर में घूमता आईना चेतना मंच का एक स्थाई फीचर है। इस फीचर में हम अपने पाठकों को नोएडा शहर से परिचित कराते हैं। आपको वह सच दिखाते हैं जो आईने में साफ-साफ दिखाई देता है। आज के अंक में हम आपको नोएडा शहर के सेक्टर-153 में ले चलते हैं। आप भी जान लीजिए नोएडा के सेक्टर-153 की विशेषताएं।
देश की राजधानी दिल्ली से सटा नोएडा शहर करीब चार दशकों से एक नियोजित, एकीकृत और आधुनिक औद्योगिक और आवासीय शहर के रूप में उभर रहा है। नोएडा का निर्माण औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 के तहत किया गया। शानदार चौड़ी सड़कों का विशाल नेटवर्क, आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग, फ्लाईओवर्स और मेट्रो रेल सेवा आदि के कारण प्रदूषण रहित हराभरा नोएडा हर वर्ग को हमेशा से आकर्षित करता रहता है। अब तो हर किसी का हो गया है सपना कि नोएडा में एक घर जरूर हो अपना। लेकिन घर और व्यवसाय एक ही जगह हो जाए तो इससे बड़ी क्या बात हो सकती है। तो आइए नोएडा के एक ऐसे ही तेजी से विकसित हो रहे सेक्टर 153 की बात करते हैं। जो आपके इन सपनों को साकार कर सकता है।
ऐसे तो एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक टाउनशिप में से एक नोएडा में मास्टर प्लान के मुताबिक 163 सेक्टर हैं, जिनमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल परियोजनाएं परवान चढ़ रही है। लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा की लाइफ लाइन नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर 153 तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। अन्य सेक्टरों की तरह-153 सेक्टर में भी सभी नगरीय सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, सीवर, ट्रांसपोर्टेशन, स्कूल, हॉस्पिटल, हरित पट्टियां, उद्यान, व्यवसायिक केंद्र, उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं, बैंक, पोस्ट ऑफिस और कम्युनिटी सेंटर आदि तैयार किए जा रहे हैं। नोएडा अथॉरिटी लगातार बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में लगी है।
Read More - Noida News : एक और बेटी चढ़ गई दहेज की भेंट, नोएडा के गांव की थी बेटी, परिजन पहुंचे कमिश्नरीअभी हाल ही में सरकार की घोषित कई बड़ी और विकासशील योजनाओं से नोएडा का सेक्टर 153 अब बहुत खास हो गया है। क्योंकि यह सेक्टर तीन शहरी और औद्योगिक टाउनशिप यानि कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण (यीड़ा) के सेंटर यानि बीचोबीच में स्थित है। एक तरफ ग्रेटर नोएडा का बॉर्डर है। तो भविष्य में आसमान छूने वाली परियोजनाओं से समाहित यमुना एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीड़ा) बहुत ही नजदीक है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क, मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग, इकोलॉजिकल इन्वेस्टमेंट हब आदि के अलावा कई मल्टीनेशनल कंपनियां सेक्टर 153 के आसपास स्थापित हो रही हैं। शहरी डेवलपमेंट से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि सेक्टर 153 निवेश के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण सेक्टर होने वाला है।
रेजिडेंशियल रियल एस्टेट की बात करें तो 153 सेक्टर में कई रेजिडेंशियल परियोजनाएं निर्माणाधीन और कुछ प्रस्तावित है। वर्तमान में कई नामचीन डेवलपिंग कंपनियां सेक्टर 153 में रेजिडेंशियल सोसाइटी, अपार्टमेंट और विला इसके भूखंडों पर खड़ी कर रही हैं। अच्छी कनेक्टिविटी, महत्वपूर्ण लोकेशन और अभी काफी किफायती निवेश सभी को लुभा रहा है। बुद्धिजीवी निवेशक आने वाले कुछ ही दिनों में इस सेक्टर की संपत्तियों में उछाल देख रहे हैं। कई बड़े लैंड डेवलपर्स सेक्टर 153 के भूखंडों पर जल्दी ही अपने कई प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं।
नोएडा का निर्माण एक एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप निर्माण की अवधारणा है। सेक्टर 153 इंडस्ट्रियल, रेजिडेंशियल और कमर्शियल सभी परियोजनाओं से परिपूर्ण है। कई आईटी पार्क, हॉस्पिटैलिटी, मेडिकल एस्टेबिलिशमेंट, स्पेशल इकोनॉमी जोन और कमर्शियल सेंटर यहां स्थापित हो रहे हैं। एक ही जगह रेजिडेंशियल और कमर्शियल व्यवस्थाएं बड़े विकास की मंजिलें बनाती हैं। जिनसे ढेरों रोजगार के अवसर, कमर्शियल, रियल एस्टेट कार्यालयों और संबंधित कार्यों की मांग होगी।
नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर 153 के आसपास 150, 151और 152 सेक्टर्स हैं। तेजी से विकसित हो रहे सेक्टर 150 और 152 की बात करे तो दोनों सेक्टर में रेजिडेंशियल, कमर्शियल के साथ शानदार गोल्फ, क्रिकेट, फुटबाल सहित मल्टीपल स्पोर्ट्स एमेनीटीज मिलती हैं। यहां देश के नामचीन बिल्डरों ने हाईराइज रेजिडेंशियल अपार्टमेंट, विला, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और एमेनिटीज इंस्टीट्यूट प्रोजेक्ट खड़े किए हैं। कई प्रोजेक्ट पजेशन की स्थिति में हैं। वहीं, 151 में भी अपार्टमेंट और प्लॉट्स तेजी से विकसित हो रहे हैं।
Read More - Noida News : TV के पर्दे की मशहूर एंकर के साथ हुआ प्रेम-साजिश और धोखा, पुलिस ने दर्ज की FIRरेजिडेंशियल और कमर्शियल संस्थानों के समीप सुगम ट्रांसपोर्ट के साधन हो तो श्रेष्ठ जीवन यापन और व्यापारिक विकास की सभी संभावनाएं आसान हो जाती हैं। सेक्टर 153, अंतरराष्ट्रीय स्तर के सड़क मार्ग नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित है। जो नोएडा को दिल्ली से सीधा कनेक्ट करता है। जहां रोड ट्रांसपोर्ट के सभी साधन मौजूद हैं। नोएडा एक्सप्रेसवे को क्रॉस कर जा रही एफएनजी हरियाणा जाने के लिए सबसे शॉर्ट रास्ता है। काफी दिन से रुकी फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) प्रोजेक्ट पर भी अब काम तेजी से शुरू हो गया है।
बहुउद्देशीय ईस्टर्न पैरीफेरल भी कुछ ही किलोमीटर दूर है। जबकि सेक्टर 153 नोएडा की मेट्रो एक्वा लाइन एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 148 मेट्रो स्टेशन से जुड़ता है। यही नहीं दिल्ली-बनारस बुलेट ट्रेन लाइन का एक स्टॉपेज भी सेक्टर 148 पर आ रहा है। समीप ही जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माणाधीन है। इस तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का बड़ा नेटवर्क सेक्टर 153 से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हैं। ऐसे में तमाम जन सुविधाओं से जुड़े किसी रेजिडेंशियल सेक्टर में निवेश करने या रहने की इच्छा है तो वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 153 से बेहतरीन कोई सेक्टर नही हो सकता।
इन सभी के दृष्टिगत सेक्टर 153 रेजिडेंशियल और कमर्शियल निवेशकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। अभी काफी किफायती दरों पर प्रोपर्टियां है। अत: निवेशकों के लिए भविष्य में इस सेक्टर में निवेश बड़े मुनाफे का सौदा हो सकता है। Noida News
वरिष्ठ पत्रकार अनिरुद्ध गौड़