Noida News : फैक्ट्री में चोरी करने घुसे बदमाश पकड़े
Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:51 PM
Noida News हौजरी कंपलेक्स में बीती रात एक कंपनी में चोरी का प्रयास कर रहे दो शातिर चोरों को थाना फेस-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक एक चाकू बरामद हुआ है।
Noida News
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात 2 चोर हौजरी कंपलेक्स बी ब्लॉक में एक फैक्ट्री की दीवार फांद कर घुस गए। फैक्ट्री में सो रहे मजदूर आहट सुन कर जाग गए और उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचा दिया। मजदूरों के शोर मचाने पर दोनों चोर भाग निकले।
शोर-शराबा सुनकर पास ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने चोरों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से एक एक चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सोहेल पुत्र तस्लीम निवासी कैला भट्टा, आरिफ उर्फ ताहिल पुत्र फरमान निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद बताए।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वह चोरी की घटना को अंजाम देने के इरादे से फैक्ट्री में कूदे थे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।