
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद भी बदमाशों के हौंसले पस्त होते नहीं दिख रहे हैं। कार सवार बदमाशों ने स्कूल में प्रवेश पत्र लेने जा रही छात्रा का सरेराह अपहरण का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्रा को बचाने आए माता-पिता के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। हंगामा होता देखकर मौके पर जुटी भीड़ ने दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गया। छात्रा की मां ने थाना सेक्टर 39 में आरोपियों के खिलाफ अपहरण का प्रयास करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली पूनम (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उसकी बेटी सदरपुर कॉलोनी में पढ़ती है। वह घर से स्कूल से प्रवेश पत्र लेने के लिए निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर उसे कार और बाइक पर आए कुछ युवकों ने जबरन कार में डालने का प्रयास किया। छात्रा ने युवकों का विरोध कर शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर वह तथा उसके पति मौके पर पहुंचे। पूनम का आरोप है कि कार और बाइक सवार युवकों के चंगुल से जब उन्होंने अपनी बेटी को छुड़ाने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हंगामा होता देखकर आस पड़ोस के लोग इक_ा हो गए और उन्होंने दो युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। लोगों की भीड़ इक_ा होती देखकर तीन युवक वैगनआर कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए युवकों ने अपने नाम संकेत कुमार और नीरज कुमार बताए। दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पूनम ने बताया कि पकड़े गए आरोपों के परिजन उन्हें तरह-तरह की धमकियां दे रहे हैं जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पकड़े गए युवकों व उनके साथियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। वही सदरपुर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में भय व्याप्त है।
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के अगाहपुर गांव से एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। अगाहपुर गांव में रहने वाली मिथिलेश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को उसकी बेटी घर से किसी काम के लिए बाहर गई थी इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।