विज्ञापन

Noida News : (चेतना मंच)। हथियारबंद बदमाशों ने बीती रात सेक्टर-76 में एक इंजीनियर से क्रेटा कार, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल फोन लूट लिया।
सेक्टर-62 स्थित एरिकसन कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर अनमोल मित्तल बीती रात्रि अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे। सेक्टर 76 के पास सुनसान स्थान पर किसी व्यक्ति का फोन आया तो उन्होंने कार सड़क किनारे रोक दी और बात करने लगे। इस दौरान तीन चार बदमाशों ने उनकी कार पर कोई चीज मारी। जैसे ही वह बाहर निकले तो बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और उन पर हथियार तान दिए।
इसके बाद बदमाशों ने अनमोल मित्तल से कार, मोबाइल फोन नकदी व अन्य सामान लूट लिया। बदमाश अनुभव मित्तल को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के शक 52 मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल फोन लूट लिया थाना प्रभारी का कहना है कि महिला से संपर्क कर घटना के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन