Noida News : बदमाशों ने महिला टीचर को भी नहीं छोड़ा, दूध लेने गई महिला को भी लूटा
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:12 AM
Noida News : बाइक सवार लुटेरों ने एक अध्यापिका से मोबाइल फोन तथा दूध लेने जा रही एक अन्य महिला से सोने की चेन व मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फेस-2 स्थित प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका ललिता पॉलीवाल ने बताया कि उसने 11 सितंबर को पृथला चौक से सरीन फॉर्म समिति के लिए एक ऑटो बुक किया था। ऑटो जैसे ही थाना बिसरख क्षेत्र के स्टेलर जीवन समिति के पास पहुंचा, तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया।
उन्होंने जब इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उनका अंगूठा मोड़ दिया और मोबाइल को छीनकर परी चौक की तरफ भाग गए। अध्यापिका के मुताबिक उसने ऑटो चालक से बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। अध्यापिका ने बदमाशों से ऑटो चालक की मिलीभगत होने का शक जताते हुए थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज कराया है।
स्कूटी सवारों ने दूध लेने गई महिला को लूटा
वहीं थाना दादरी क्षेत्र के सेक्टर ओमिक्रॉन-1 निवासी नंदलाल ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुरभि देवी सी ब्लॉक में बने डेयरी फार्म में दूध लेने गई थी। दूध लेकर वापस लौटते समय उसे रास्ते में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रोक लिया।
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व मोबाइल फोन लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बड़ी खबर : 14 सितंबर को हो जाएगा किसानों व प्राधिकरण के बीच फैसला ?देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।