Noida News : डाटा का दुरुपयोग कर कंपनी को पहुंचाया नुकसान, तीन पर मुकदमा दर्ज
Noida News
नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Sep 2023 08:24 PM
Noida News : बगैर नोटिस दिए नौकरी छोड़ने और कंपनी के डाटा का दुरुपयोग करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है।
सेक्टर-137 निवासी विशंभरमणि त्रिपाठी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर-16 स्थित एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। गत 3 अगस्त को तनिष्क बाजपेई, सुमाति गोसाई तथा नेहा राजपूत ने उनकी कंपनी में एजुकेशन काउंसलर के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी। ज्वाइनिंग के बाद भी आरोपियों ने अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र कंपनी में जमा नहीं कराए।
Noida News in Hindi
डाटा का सॉफ्टवेयर ले गए साथ
Noida News : उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद तीनों कंपनी को बगैर बताए नौकरी छोड़कर चले गए। आरोपी कंपनी के महत्वपूर्ण डाटा के सॉफ्टवेयर को भी अपने साथ ले गए। इस सॉफ्टवेयर की लॉगिन आईडी और पासवर्ड तीनों के पास थे। कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद तीनों ने उनकी कंपनी के डाटा का दुरुपयोग किया, जिससे कंपनी को काफी नुकसान हुआ।
न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
Noida News : इस संबंध में उन्होंने थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
Greater Noida : खेत में पानी दे रहे युवक को किया अधमरा, DJ के विवाद में पड़ोसी की पिटाईदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।