आज फिर विधायक पंकज सिंह का तूफानी जन संवाद अभियान जारी
भारत
चेतना मंच
24 Aug 2025 12:56 PM
पिछले तकरीबन 10 दिनों से शुरू नोएडा के विधायक तथा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह का गांव तथा सेक्टर में दौरा तथा जनसंवाद का कार्यक्रम आज भी जारी रहा। आज पंकज सिंह सबसे पहले सेक्टर-50 पहुंचे तथा वहां क्लब हाउस में आरडब्ल्यूए तथा सेक्टरवासियों के साथ बैठक की। इस दौरान सेक्टरवासियों ने विधायक के समक्ष जल तथा सीवर, सड़क, उद्यान विभाग एवं बिजली विभाग की कई समस्याएं रखी। विधायक ने मौके पर मौजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से उन समस्याओं को नोट करने तथा निर्धारित समय पर समाधान करने के निर्देश भी दिए। Noida News :
विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याएं पूरी की जाएंगी
लोगों की जनसमस्या सुनने के बाद विधायक ने उनको आश्वासन दिया कि सभी समस्याएं निर्धारित अवधि में दूर कर दी जाएंगी। इसके बाद विधायक सेक्टर-47 स्थित जलवायु सेक्टर एवं लोटस स्पेशल सोसायटी पहुंचे तथा वहां लोगों की समस्याएं सुनी। खबर लिखे जाने तक विधायक का दौरा जारी था। मालूम हो कि आज विधायक 9 सेक्टरों के सोसाइटी में तथा आरडब्ल्यूए में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
बता दें कि कल भी विधायक पंकज सिंह ने 10 सेक्टरों एवं सोसाइटियों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा जन संवाद स्थापित किया।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
आज के कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के सिविल तथा जन स्वास्थ्य के महाप्रबंधक एसपी सिंह, वर्क सर्किल-3 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक राजकमल सिंह समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित त्यागी आदि लोग मौजूद थे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान तथा आर डब्ल्यू ए कई पदाधिकारी तथा सेक्टरवासी, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ओमवीर अवाना करतार सिंह चौहान महामंत्री डिंपल आनंद तथा चंदगी राम यादव भूपेश चौधरी महेश अवाना मनोज चौहान ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उमेश यादव नीरज चौधरी मंडल अध्यक्ष रामकिशन यादव धर्मेंद्र चौहान सुमित कई भाजपा नेता मौजूद थे। Noida News