
Noida News : बाइक सवार दो लुटेरों ने सेक्टर-37 के पास एक व्यक्ति से चाकू के बल पर मोबाइल फोन व नगदी लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ग्राम शाहदरा निवासी शिवकुमार राय ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-37 चौराहे से सेक्टर-135 की तरफ सवारी की तलाश करता हुआ जा रहा था।
Noida News : इस दौरान सुनसान जगह पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उससे मोबाइल फोन व उसकी जेब में रखे 200 रुपए लूट लिए।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Noida News : Credit Card की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगा, डूबे 36 हजार रुपए
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।