Noida news : मोबाइल नेटवर्क की समस्या का शीघ्र निदान हो : नवाब सिंह नागर
Mobile network problem should be resolved soon: Nawab Singh Nagar
भारत
चेतना मंच
19 Nov 2022 09:53 PM
Noida News : नोएडा । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठï नेता व पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने गौतमबुद्घनगर के नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को दूर कराने के लिए केन्द्रीय दूर संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की।
Noida News :
मुलाकात के दौरान श्री नागर ने रेल, प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार मंत्री अश्वनी वैष्णव को बताया कि नोएडा क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की पिछले कुछ वर्षों से समस्या रही है लेकिन पिछले कुछ महीनो से और भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के अधिकतर फोन में मोबाइल नेटवर्क की समस्या आ रही है। गौतमबुद्धनगर,नोएडा को विभिन्न प्रकार के उद्योग धंधे व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए यहां इस तरह की समस्या का समाधान अतिशीघ्र होनी चाहिए। केन्द्रीय मंत्री ने श्री नागर को आश्वासन दिया कि मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाएगा।