
Noida News यदि आप नोएडा अथवा ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और मोबाइल फोन का यूज करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं, क्योंकि नोएडा में एक ऐसा चोर सक्रिय है जो केवल लोगों के मोबाइल को अपना निशाना बनाता है। ग्रेटर नोएडा की थाना सूरजपुर पुलिस ने ऐसे ही चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने एक ही रात में 8 मोबाइल फोन उड़ा दिए।
आपको बता दें कि 13 अगस्त की रात ग्राम गुलिस्तानपुर में एक चोर ने अलग-अलग स्थानों से फोन टैक्नो स्पार्क, लावा का मोबाईल फोन व वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन तथा ग्राम गुलिस्तानपुर में ही रहने वाले मनोज पुत्र तोताराम का फोन सैमंसग कम्पनी व ओमेन्द्र का ओपो कम्पनी का फोन चोरी किया गया है।
एक ही रात में आठ मोबाइल फोन चोरी होने की सूचना से प्राप्त होने से थाना सूरजपुर में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने इस चोर की तलाश शुरु कर दी। मंगलवार को थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा लोकल इंटिलीजेंस व सर्विलांस के माध्यम से 8 मोबाइल फोन के साथ मोबाइल चोर सुरेश डोंग पुत्र सोमबहादुर डोंग निवासी ग्राम चन्द्रापुर जनपद सरलाई लालबंदी (नेपाल) हाल निवासी रोयल रेजिन इन्ड्रस्ट्रीज बी-7/19 साईट सी औद्योगिक क्षेत्र थाना सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को ग्राम गुलिस्तानपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
1.मोबाईल फोन टैक्नो स्पार्क 2.मोबाईल फोन लावा 3.मोबाईल सैमसंग कम्पनी 4.मोबाईल फोन वीवो 5. मोबाईल फोन ओपो कम्पनी 6.मोबाईल फोन सैमसंग 7.मोबाईल फोन इनफिक्स स्मार्ट 8.मोबाईल फोन ओपो ए-12
उप निरीक्षक उपेन्द्र कुमार थाना सूरजपुर कांस्टेबिल सुमित कुमार थाना सूरजपुर कांस्टेबिल 290 ज्ञानेन्द्र नागर थाना सूरजपुर Noida News