
नोएडा न्यूज लाइव : यूपी में लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले रुकने का नहीं ले रहा है। ताजा मामला नोएडा की पारस टियरा सोसाइटी से सामने आया है। जहां लॉ की पढाई कर रही एक छात्रा के साथ उसके फ्लैट में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की गई है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नोएडा के सेक्टर 142 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी से लॉ की पढ़ाई कर रही कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया है कि वह बीएएलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। शनिवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे साथ में पढ़ने वाला आरोपी तनवीर अहमद फ्लैट में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट के बाद मौके से फरार हो गया।
इतना ही नहीं आरोपी तनवीर अहमद अगले दिन सुबह अपने कई साथियों के साथ फिर आया और फ्लैट में जबरन घुस गया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता और उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की। बीच बचाव करने आए सोसाइटी के गार्ड ने किसी तरह पीड़ित को बचाया। फिर जाते समय आरोपियों ने पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों ने नोएडा के सेक्टर-142 कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है, और साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।