
Noida News / ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। प्रेमी के अवैध संबंधों में अंधी हुई एक मां इस कदर बेरहम निकली कि उसने अपने प्रेमी व देवर के साथ मिलकर अपने ही मासूम बच्चे को मौत के घाट उतार दिया। बच्चे का कसूर इतना था कि उसने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। थाना बादलपुर पुलिस ने जानसमाना गांव से लापता बच्चे का शव संभल में मिलने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी कलियुगी मां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सेंट्रल जोन के डीसीपी अनिल कुमार ने बताया कि मूल रूप से संभल निवासी कल्याण अपने परिवार के साथ जोन समाना गांव में किराये पर रह रहा था। वह गांव में खेत किराये पर लेकर उसमें सब्जियां उगाकर उन्हें बेचने का काम करता था। गत 2 जुलाई को उसका 8 वर्षीय बेटा अंकित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। कई दिन तक खोजबीन करने के बाद जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो कल्याण ने 5 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके अपहरण का मुकदमा थाना बादलपुर में दर्ज कराया। गत दिनों लापता अंकित का शव संभल जिले में सड़क किनारे पड़ा मिला था।
[caption id="attachment_101208" align="alignnone" width="643"]
Noida News[/caption]
डीसीपी ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे जिनके आधार पर अंकित की मां भूरी से कड़ाई से पूछताछ की गई। भूरी ने बताया कि अंकित उससे मिलने के लिए संभल पहुंच गया था। संभल में अंकित ने उसे उसके प्रेमी ओमपाल के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसे व ओमपाल को डर था कि अंकित कहीं कल्याण के सामने ना उनका भंडा न फोड़ दे, इसलिए उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई।
योजना के तहत भूरी ने अपने प्रेमी ओमपाल, देवर मानक तथा एक अन्य रिश्तेदार अमर सिंह के साथ मिलकर अंकित की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने ओमपाल, मानक, अमर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने मासूम अंकित की हत्या करने की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। Noida News