
Noida News (चेतना मंच)। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सलारपुर में अपने पति के साथ किराये के मकान में रह रही एक नवविवाहिता को देखने के लिए उसकी मां पहुंची तो उसके होश उड़ गए। नवविवाहिता अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। वहीं बरौला गांव में किराए पर रहने वाले एक सुपरवाइजर ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
मूल रूप से उड़ीसा निवासी रश्मिता उर्फ काजल की शादी करीब पांच माह पूर्व दुर्गेश के साथ हुई थी शादी के बाद पति-पत्नी सलारपुर गांव में किराए पर रह रहे थे। सोमवार को रश्मिता की मां उसके घर पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। आस-पड़ोस के लोगों ने रश्मिता को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नोएडा के बरौला गांव में किराए पर रहने वाले शिवाकांत सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय शिवाकांत सिंह की पत्नी बाहर महिलाओं के साथ बैठकर बात कर रही थी। इस दौरान शिवाकांत का भाई कमरे पर पहुंचा तो वह उसे फंदे पर लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिवाकांत मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था और नोएडा की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। Noida News