Noida News : मतुआ समाज से सांसद व केन्द्रीय मंत्री ने किया संवाद
Noida News
भारत
चेतना मंच
08 Feb 2024 04:53 PM
Noida News : नोएडा (चेतना मंच)। केन्द्रीय जहाजरानी, बंदरगाह तथा जल मार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur) तथा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने नोएडा में श्री श्री शांति हरि मतुआ सेवा समिति द्वारा आयोजित मतुआ समाज महासम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित होकर मतुआ समाज के बंधुओं से संवाद किया तथा समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवक जनों को सम्मानित किया।
Noida News :
समाज में उत्कृष्टï कार्य करने पर किया सम्मानित
सांसद ने शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur) का नोएडा आगमन पर अभिनंदन किया एवं कहा कि मतुआ समाज पश्चिम बंगाल का एक महत्वपूर्ण समुदाय है। वे सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए संघर्ष करते हैं। मतुआ समाज के सदस्य अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं। उन्हें विविध समाज सुधारों के लिए उत्साहित किया जाता है। इस समाज के सदस्य समाज में न्याय और समानता की मांग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज का धार्मिक और सामाजिक उत्थान है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।