Noida News : सांसद डा. महेश शर्मा ने किया लोगों से संवाद
Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 10:55 AM
Noida News : नोएडा । ‘‘सांसद आपके द्वार’’ कार्यक्रमों के दौरान सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने नोएडा विधानसभा के सैक्टर एवं गांवों का दौरा किया।
ग्राम बरौला, सैक्टर 49, हिण्डन विहार गली नं0 17, ए ब्लॉक सैक्टर 48, सामुदायिक भवन सैक्टर 46, उत्सव भवन, महर्षिनगर गेट नं0 -3, नोएडा में संवाद के दौरान निवासियों ने अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
Noida News
सांसद डा. महेश शर्मा जी ने कहा कि हम सब मिलकर आपके साथ सैक्टर एवं गांवों के विकास कार्यो में कार्य करेंगे जो कार्य आपने मेरे समक्ष रखे है उनको जल्द से जल्द पूर्ण कराया जायेगा। आज प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद है आपकी समस्या सीधे-सीधे अधिकारियों तक पहुंच रही एवं सभी कार्य अधिकारी जल्द से जल्द पूर्ण कराकर हमें भी अवगत कराये।
कार्यक्रम के दौरान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, सांसद प्रतिनिधि रोहित कुमार, मण्डल अध्यक्ष कल्लू सिंह, राजकुमार झा, चौधरी विनोद सिंह, चौधरी भंवर सिंह अधाना, राजा जाटव, अन्नु चौधरी, प्रोग्राम संयोजक, चौधरी अनिल, चौधरी सुमित पहलवान, चौधरी जित्ते बैसोया, सुनील चौधरी, धीर लाल, एस. पी. शुक्ला, दीपक शुक्ला, जी एस शर्मा, सुमित, षिवम पाठक, युद्धवीर चौहान, टी सी गौड, विजय राणा, अमित नागर, मनीष चौधरी, सतीष गुर्जर, मयंक चौधरी आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।