
Noida News : नोएडा (गौतमबुद्धनगर) संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा शनिवार, 26 अगस्त को नोएडा की जनता के बीच पहुंचे। सांसद को अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान सांसद डा. महेश शर्मा ने लोगों से जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। सांसद ने जनसमस्याओं के निस्तारण का आश्वासन भी दिया है।
आपको बता दें कि 26 अगस्त (शनिवार) को गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने नोएडा के केन्द्रीय विहार कम्युनिटी सेन्टर, सेक्टर -82, सुपरटेक इको सिटी, अजनारा डेफोडिल, पारस टियरा, सेक्टर 137 एवं विक्ट्री एस, सिक्का करनाम ग्रीन्स, गुलशन इकेबाना तथा सेक्टर -143 में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगों से संवाद किया।
इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सांसद डा. महेश शर्मा का भव्य स्वागत किया तथा अपनी सोसायटी की फ्लैट, बिल्डर्स, सड़क, स्कूल, पार्क, सीवर, बिजली व पानी आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। सांसद डा. महेश शर्मा ने इस दौरान कहा कि वह हमेशा नोएडा की जनता के साथ हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द भी समस्याओं को समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, रोहित कुमार, राकेश शर्मा, कृष्णा त्यागी, राहुल शर्मा, अनुज चौधरी, गौतम शर्मा, राम मेहर कौशिक, बच्चे लाल सिंह, महेश शर्मा मण्डल अध्यक्ष, अतुल पंडित, दीक्षा जोशी, शेखर झा, विकास गुप्ता, सुधांशु, राहुल गोयल, अनिल शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। Noida News