
Noida News (चेतना मंच)। नोएडा, ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी उन्हें टिकट दे या न दे लेकिन वे भाजपा को छोडक़र कहीं जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से आरएसएस तथा भाजपा का कर्मठ सिपाही था, हूं तथा रहूंगा। सांसद महेश शर्मा दादरी में एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं तथा आम जनता को संबोधित कर रहे थे।
सांसद डा. महेश शर्मा ने दादरी के विधायक तेजपाल नागर एवं एमएलसी श्रीचंद शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ को खेडा धर्मपुरा में सुना। उसके उपरान्त नवनिर्मित मेन रोड, जी.टी.रोड खेडा धर्मपुरा एवं डिफेन्स कालोनी छपरौला दादरी में आर.सी.सी. रोड का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान एस.आर.एस इण्टर कालेज, खेडा धर्मपुरा , बिश्नोई दादरी, एस प्लेटिना, एटीएस डॉल्सी, पैरामाउंट, आम्रपाली ग्रेड अपार्टमेन्ट, जीटा-1, एवं एवीजे हाईट्स, ग्रेटर नोएडा में स्थानीय लोगो से संवाद किया। वहां के निवासियों ने सांसद डा. महेश शर्मा का भव्य स्वागत किया तथा अपनी सोसायटी की समस्याओं से अवगत कराया और साथ ही सेक्टर के बाहरी हिस्से में साफ-सफाई की व्यवस्था, पार्कों का रख- रखाव, नालियों को कवर कराना, स्ट्रीट लाईट आदि समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
डा. महेश शर्मा ने कहा कि हम हमेशा आपके साथ है और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सारी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। उच्च अधिकारियों से आप सभी की बैठक भी करायी जायेगी और भी अगर कोई समस्या होगी तो उसका निस्तारण किया जायेगा।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, प्रेम प्रधान, सुभाष भाटी, सेवानंद शर्मा, संदीप शर्मा, सांसद प्रतिनिधि, अभिषेक शर्मा, सुनील मावी, श्याम शर्मा एडवोकेट, सोहित शर्मा, अतुल पंडित, धीरेन्द्र भाअी, कालू राम शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
नोएडा के सरस्वती शिशु मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 104वां संस्करण भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में सभी बूथों पर सुना। नोएडा से सोशल मीडिया सह संयोजक रचना जैन ने यह कार्यक्रम सेक्टर-34, नरविहार 2 पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुना। इस अवसर पर अंकित सिंह,अतुल लूथरा,गिरीश गोविल,कुंज बिहारी शर्मा,प्रवीण शर्मा, राजीव सिंह,अनुराग बाजपेई, प्रदीप बेद वाल,पूजा भट्ट,बल्लभ जी,विजय कुमार,कुंदन कुमार, सुरिंदर सिंह, अर्जुन माथुर सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Noida News