
कार्यक्रम में उपस्थित दादरी क्षेत्र के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि आज प्रदेश में उद्योगों के लिए अच्छा माहौल है। 80 हजार करोड़ के निवेश में से गौतमबुद्धनगर में बड़ा निवेश होगा जिससे यहां रोजगार बड़ी संख्या में मिलेगा।
कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित बड़ी संख्या में शहर के उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से जिले के अधिकारी वर्चुअली जुड़े।
गौतमबुद्धनगर को मिलेगा 26 हजार करोड़ से ज्यादा
गौतमबुद्धनगर। लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 के दौरान 80 हजार करोड़ का निवेश होगा। इसमें से गौतमबुद्धनगर में 26.467.58 हजार करोड़ का निवेश होगा। इसके तहत नोएडा क्षेत्र में 39 यूनिट (8224.71) ग्रेटर नोएडा में 44 यूनिट (7669) यमुना प्राधिकरण में 12 यूनिट (10138) यूपीएसआईडीए 88 यूनिट (346.87) तथा अन्य में 5 यूनिट में लगभग 89 करोड़ का निवेश होगा। इस निवेश से लगभग 126427 रोजगार की संभावना बनेगी।