Noida News : सांसद सुरेंद्र नागर मिले PM मोदी से, अनेक मुद्दों पर लिया मार्गदर्शन
Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 10:17 PM
Noida News /नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागर ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गौतमबुद्ध नगर समेत उत्तर प्रदेश के अनेक मुद्दों पर पीएम मोदी से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
Noida News
आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह नागर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी में आने से पूर्व वें समाजवादी पार्टी की तरफ से भी राज्यसभा मेंबर थे। इन दिनों भाजपा से राज्यसभा के सांसद हैं। आज उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी मुलाकात की तस्वीर के साथ भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने ट्विट करके इस मुलाकात की जानकारी दी है।
ट्विटर के एक यूजर ने तो यहां तक लिखा है कि ''दो बब्बर शेर.. आज सर्वसमाज के नेता राज्यसभा सांसद व @BJP4UP प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री @surendrasnaagar जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया।''
इस मुलाकात के विषय में पूछे जाने पर सुरेंद्र सिंह नागर ने चेतना मंच को बताया कि यह प्रधानमंत्री जी के साथ एक शिष्टाचार भेंट थी। भेंट के दौरान उन्होंने गौतमबुद्ध नगर समेत उत्तर प्रदेश के अनेक मुद्दों पर माननीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। राजनीतिक समीक्षक इस मुलाकात को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के आम चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं।
नोएडा ग्रेटर- नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंचसे जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।