
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्टॉफ नर्सिंग के लिए आयोजित परीक्षा में दूसरे की जगह बैठकर एग्जाम दे रहे एक मुन्ना भाई को नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
नोएडा के थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम नितेश पुत्र मगनलाल शर्मा है। यह जालान सिंह नामक व्यक्ति की जगह बैठकर परीक्षा दे रहा था। उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्सिंग की परीक्षा चल सेक्टर 62 स्थित इंडस वैली स्कूल में चल रही थी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक ने मुन्ना भाई को दूसरे की जगह पेपर देने के आरोप में पकड़कर थाना सेक्टर 58 पुलिस के हवाले किया।
गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर 55 में वाहनों के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट का नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए सेक्टर 55 की ओर से बारात घर में आयोजित इस कैंप में वाहन चालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 125 से ज्यादा परिवारों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। कैंप का आयोजन मुख्य रूप से आईडीएफसी बैंक एवं जिसमें आरडब्ल्यूए की समस्त टीम पूर्ण रूप से सहभागी रही।