
सार
Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जेवर क़स्बे में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बन गया है। इस दुल्हन की क़िस्मत सीमा हैदर जैसी नहीं निकली।
विस्तार
Noida News : आपको बता दें कि बुलन्दशहर की एक युवती फेसबुक पर दोस्ती के बाद जेवर के एक युवक को अपना दिल दे बैठी और पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की तरह मुस्लिम धर्म छोड़कर हिन्दू धर्म अपनाकर कोर्ट मैरिज कर विवाह रचा लिया और दुल्हन बनकर अपनी सुसराल जेवर आ गयी थी।अब दुल्हन पुलिस के चंगुल में है।
जेवर के मोहल्ला सलिलयान निवासी कुलदीप ठाकुर (26 वर्ष) नामक युवक की बुलंदशहर की रहने वाली एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्यार का पारा ऐसा चढ़ा कि मुस्लिम युवती ने अपने धर्म को त्याग कर हिन्दू धर्म अपना लिया और युवक के रिति रिवाज के अनुसार कोर्ट मैरिज कर कुलदीप ठाकुर से शादी रचाकर अपने सुसराल जेवर आ गइ। नवदंपति अपने घर पर ठीक ठाक तरीके से रह रहे थे।
पांच दिन पूर्व विवाहिता का भाई जो सेना में तैनात बताया जाता है, उसने अपनी बहन का जबरन धर्मांतरण कराकर अपने पास रखने का आरोप लगाकर बुलन्दशहर पुलिस के अधिकारियों को नामजद तहरीर दी थी। पुलिस के आला अधिकारियों का आदेश मिलते ही बुलन्दशहर पुलिस महिला पुलिसकर्मी के साथ पांच दिन पूर्व कुलदीप ठाकुर के मकान पर पहुंची, जहां से नवयुगल दंपति को अपनी हिरासत में लेकर बुलंदशहर ले गई।
कोर्ट मैरिज के कागजात देखने व कुलदीप ठाकुर से पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस ने उसी दिन छोड़ दिया था, मगर उसकी पत्नी को पुलिस ने पूछताछ करने के नाम पर पांच दिन बाद भी नहीं छोड़ा है और ना ही किसी परिवार के सदस्य को विवाहिता से मिलने दिया जा रहा है। जिसे लेकर विवाहिता के सुसरालजन बेहद परेशान है। पुलिस के अधिकारियों ने विवाहिता के सुसरालजनों को बताया कि शनिवार को विवाहिता के न्यायालय बुलंदशहर में 164 के बयान दर्ज कराये जायेंगे। न्यायालय का जो भी आदेश होगा उसका पालन किया जायेगा।
बुलन्दशहर पुलिस ने विवाहिता पर मेडिकल परीक्षण कराने का कई बार दबाब डाला, मगर विवाहिता ने मेडिकल कराने से साफ स्पष्ट इंकार कर दिया। जिससे विवाहिता के मायके वाले भी नाराज नजर आये।
Read Also - IAS Officer Transfer : UP के 3 IAS अफसरों का हुआ तबादलामायके वालों द्वारा दबाव बनाये जाने पर विवाहिता ने साफ कहा की मैंने अपना धर्म बदलकर हिन्दू धर्म अपना लिया है। मेरा मुस्लिम धर्म से कोई लेना देना नहीं है, अब मेरा पति कुलदीप ठाकुर है और हमेशा रहेगा।
परिजनों की बिना मर्जी के धर्म बदलकर कोर्ट मैरिज कर शादी करने वाली विवाहिता को उसके मायके वालों ने अपनी संपत्ति से बेदखल कर अपने सभी रिश्ते हमेशा के लिये खत्म कर लिये हैं।
बुलंदशहर पुलिस की हिरासत में बंद अपनी नव विवाहित बहू से मिलने के लिए गुरुवार को जेवर से उसके सास ससुर मिठाई लेकर पहुंचे थे, मगर पुलिस ने उनको मिलने नहीं दिया और सास ससुर बैरंग उदास होकर अपने घर लोट आये। परिजनों को न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है कि शनिवार को फैसला हमारे पक्ष में आयेगा और हमारी बहू शनिवार को ही घर आ जायेगी। Noida News