
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक मुस्लिम महिला ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर एक बड़ा और सराहनीय काम किया है। इस मुस्लिम महिला ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर अपने घर पर कन्या पूजन करके सांप्रदायिक सौहार्द और हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की है।
दोनों ही संप्रदायों में कुछ राजनीतिक तत्व निजी स्वार्थ के लिए अक्सर ऐसे बयाान देते हैं जिससे हिन्दू-मुस्लिम एकता प्रभावित होती है। लेकिन दोनों ही संप्रदाय में कुछ अभी भी ऐसे हैं जो एकता को और मजबूत करके एक मिसाल कायम करते हैं। इसी कड़ी में अल फ़लाह ह्यूमैनिटी कौंसिल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीनत अंसारी ने हर साल की तरह घर पर कन्या पूजन कर मिसाल पेश की है।
आपको बता दें कि नोएडा की भारतीय जनता पार्टी की नेत्री डॉ. जीनत अंसारी ने महानवमी के अवसर पर अपने आवास पर कन्या पूजन कर एक बार फिर देश की गंगा-जमुनी प्राचीन संस्कृति को कायम करके हिन्दू-मुस्लिम समाज की भाईचारा व एकता का संदेश दिया। महानवमी के अवसर पर सोमवार को डॉ. जीनत अंसारी ने अपने आवास पर हलवा पूरी बनाई और क्षेत्र की कन्याओं को बुलाकर उन्हें भोग लगाया। जीनत ने हिन्दू महिला की भांति कन्याओं के माथे पर तिलक किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर अपनी आस्था के अनुसार जीनत अंसारी ने सभी घर पर आई कन्याओं को उपहार देकर कन्याओं से आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि जीनत अंसारी हर साल हिंदू रीति रिवाज के अनुसार कन्या पूजन करती हैं। Noida News