
Noida News[/caption]
अगला पौधा रोपण का दिन 15 अगस्त का रहेगा । जिस दिन फिर सभी ने एक साथ 5 करोड़ पौधे लगाने की ठान रखी है। लेकिन देखा यह जा रहा है कि हर दिन हर आरडब्लूए अपने सेक्टर में पौधारोपण कर ही रही हैं। लेकिन असली श्रम है पौधों को बचाना। क्या हम सब यह फर्ज निभाएंगे? जिन्होंने पौधारोपण किया है यदि हम उस में सहयोग नहीं भी कर पाए हैं । तो कम से कम अब अपना फर्ज निभाएं। प्रकृति मेहरबान है उनको जमा देगी। और कुछ नहीं तो इन रोपित पौधों को अपनाने तथा बचाने में अपना सहयोग अवश्य करें। क्योंकि पौधे लगाने से से ही हम अपने आगे आने वाली जनरेशन को प्राकृतिक संसाधन दे पाएंगे। इस बार यह भी देखा गया है कि पौधा रोपण अभियान में अधिकांशत: प्रकर्ति प्रेमियों ने पीपल, पकड़, बरगद, नीम, इमली, जामुन, बेल, अर्जुन, सह जन, आम, महुआ, हरड़, बहेड़ा, आंवला आदि प्रजातियों सहित छायादार फलदार औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व के पौधे लगाए हैं । यह पौधे उपलब्ध भी आसानी से हो रहे हैं कुछ नहीं तो हमारे घरों के आस-पास हमारे पार्कों में पीपल बरगद उग रहे हैं।
Noida News