Noida News : भाजपा के सुशासन तथा केंद्र राज्य समन्वय विभाग’ में सह संयोजक बने नरेन्द्र पाल
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:47 AM
नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 08:47 AM
नोएडा । सेवानिव्रत पुलिस उपाधिक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस चौधरी नरेंद्र पाल सिंह को भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र में ‘सुशासन तथा केंद्र राज्य समन्वय विभाग’ में सह संयोजक बनाया गया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसी विभाग की प्रदेश टीम में पूर्व पुलिस महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला को संयोजक नियुक्त किया है। भाजपा के ये विभाग काफ़ी महत्वपूर्ण माना जाता है जो सुशासन की स्थापना के लिए समर्पित है।
समाजसेवी एवं भाजपा नेता चौधरी नरेंद्र पाल सिंह एक लॉ स्नातक भी हैं जिन्होंने 2019 में जिला रामपुर सीओ सिटी के पद से सेवानिव्रत होने के उपरान्त तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा वर्तमान भाजपा भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम के नेत्रत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर के रामपुर लोकसभा एवं सदर विधानसभा उपचुनाव में सक्रिय भूमिका निभायी। वर्तमान में वह अंतरिक्ष गोल्फ़ व्यू-1 में निवास करते हैं एवं भाजपा नोएडा महानगर में सक्रिय हैं।