
Noida News : झमाझम बारिश के बीच नवरत्न फाउंडेशन के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अस्तित्व के तहत नोएडा के गाँव भंगेल स्थित न्यू ग्रीन लान्स पब्लिक स्कूल में आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को हुनरमंद बनाने के लिए 36वें श्रीमती निर्मला देवी महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। केंद्र का उद्घाटन उषा जयसवाल, आईडी जयसवाल, अनिल बौन्त्रा द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
इस दौरान नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि इस केंद्र में स्थापित 12 सिलाई मशीनों एवं अन्य प्रशिक्षण उपकरणों के माध्यम से भंगेल, सलारपुर तथा गेझा गाँव के महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। छह महीने का बेसिक कोर्स के साथ एडवांस कोर्स की भी सुविधा रहेगी। कोर्स करने के पश्चात प्रशिक्षुओं के लिए रोज़गार एवं स्व रोज़गार के लिए भी सहयोग किया जायेगा।
Noida News[/caption]
नवरत्न के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं मज़बूत होंगी तो देश अपने आप मज़बूत हो जाएगा। उन्होंने बताया की आज के दिन ही 14 वर्ष पूर्व 2009 में सेक्टर 17 की झुग्गी झोपडी कॉलोनी जिसका नाम शिव नगरी है, वहां की प्रधान ऋतु सिन्हा के सहयोग से पहला महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र प्रारम्भ हुआ था और आज निरंतर इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए नवरत्न के इस प्रयास से हजारों महिलाएं लाभांवित हुई हैं और अपने परिवार का सहारा बनकर अहम आर्थिक भूमिका निभा रही हैं। इस केंद्र को स्थापित करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले अनिल बौन्त्रा ने बताया कि उनकी माता श्रीमती निर्मला देवी एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका थीं और अपनी पगार से गरीब बच्चों के लिए हमेशा मदद करती थी, उन्हीं से प्रेरणा लेकर यह केंद्र खोलने का सौभाग्य हमे मिल रहा है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए राजेश सिंह से पूरा आश्वासन दिया कि जो भी गरीब महिला सिखने आयेगी तो उनका पूरा ध्यान रखा जायेगा। मेजर ध्यानचंद के साथ हॉकी खेल चुकीं उषा जायसवाल, श्रुतिकांत शर्मा, ऋतू सिन्हा ने भी अपने विचार रखे। उपाध्यक्ष सोमेश्वर शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया। इस दौरान असीम इन्द्रो ने अपने गीतों के माध्यम से माहौल को सुहाना बना दिया।
इस शुभ अवसर पर चितरंजन सक्सेना, चित्रांश शेखर धर, प्रतीक सिंह, ए.वी. मुरलीधरन, विनीत खरे, नीरज भटनागर, कृष्णा झा, अजय मिश्र, प्रदीप सक्सेना, डॉ. निधि श्रीवास्तव, रीता आनंद, राकेश यादव, नरेश शर्मा, ज्ञान अवाना, दिवाकांत झा एवं पवन ठाकुर आदि की उपस्थिति विशेष रही। Noida News